बांदा। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को महिला शक्ति केंद्र द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव मनाया गया।नवजात 20 बच्चियों को हिमालय बेबी किट दीं गईं। बच्चियों का कुमकुम से टीका लगा केक काटा गया।
बच्चियों की माताओं को फल दिए गए। बेटी के जन्मोत्सव पर पांच पेड़ लगाने को भी प्रेरित किया। प्रोबेशन अधिकारी सुधीर कुमार ने सभी बच्चियों का सुमंगला योजना का फार्म भरवाया। महिला कल्याण अधिकारी आकांक्षा सिंह ने माताओं से कहा कि वह बेटी होने पर बेटों की तरह गर्व करें।
सीएमएस संगीता सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना प्रतिमा सिंह, प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ शालिनी सिंह भदौरिया ने भी बच्चियों की माताओं का उत्साहवर्धन किया।
बालिकाओं के माता-पिता जूली सोनी पत्नी राहुल, प्रभावती पत्नी करन, नजराना पत्नी तौफीक, रामप्यारी पत्नी रमेश, मीनू सोनी, संगीता पत्नी राजेश, सुनैना पत्नी राहुल, कलावती पत्नी देव प्रसाद, अंजू पत्नी राम सिंह, भारती पत्नी नीरज, सोनम पत्नी अजय, नेहा पत्नी रणधीर, उर्मिला पत्नी अवधेश, आरती पत्नी सोनू, तुलसा पत्नी जगप्रसाद, नीतू पत्नी कल्लू, कमलेश पत्नी गरीबा, माया पत्नी संतोष व वंदना को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कामिनी सिंह, दीपमाला सिंह, राजीव कुमार सिंह, अल्का शुक्ला, रामफल, अगंद पाल, संजय कुमार, कैलाश आदि मौजूद रहे।