फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ की किसान महापंचायत एक को

Sat, 25 Apr 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बुंदेलखंड के किसानों का दर्द जानने के लिए पहली मई को बांदा आएंगे। यहां किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। सरकारी तौर पर अभी इसका कार्यक्रम भले ही न आया हो पर भाजपा ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को यहां जिला भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर ने भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। उन्होेंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री पहली मई को बांदा शहर मेें किसान महापंचायत में किसानों से सीधा संवाद करेंगे। श्री रत्नाकर ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी जान से जुट जाने को कहा।

महापंचायत में किसानाें की भागीदारी ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल ने भरोसा दिलाया कि महापंचायत सफल होगी। भारी संख्या में किसान आएंगे।
विज्ञापन


बैठक में अशोक त्रिपाठी जीतू, पुरुषोत्तम पांडेय, प्रभाकर अवस्थी, संतू गुप्ता, सुधीर गुप्ता, इंद्रपाल पटेल, अजय पटेल, शिवशंकर सिंह पटेल, कल्लू राजपूत, राज करन कबीर, धीरेंद्र सिंह, अजीत प्रकाश गुप्त, प्रताप सचान अखिलेश श्रीवास्तव, संजय सिंह, प्रभा गुप्ता, विजय बहादुर सिंह, गीता सागर, उमाशंकर तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें