फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गुमटी में लगाई आग, पूर्व प्रधान समेत दो पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
= तहरीर से लेखपाल का नाम हटाने के बाद पुलिस ने लिखी एफआईआर
विज्ञापन

- बिसंडा थानाक्षेत्र में आठ दिन पहले हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। बिसंडा थानाक्षेत्र में आठ दिन पहले पूर्व प्रधान ने अपने साथी के साथ मिलकर गांव में दिव्यांग की पत्नी के साथ मारपीट की और गुमटी जला दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पूर्व प्रधान व एक अन्य खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
ग्राम चौसड़ निवासी दिव्यांग सुरेश कुमार की पत्नी जयंती ने बताया कि उनके खेत की जमीन के बगल में सरकारी जमीन पड़ी हुई है। 22 जून को पूर्व प्रधान चुन्नू खां, गांव के गंगाराम यादव सरकारी के अलावा उनकी जमीन को नपवा रहे थे। जयंती ने इसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर पीट दिया। आरोप है कि जीवनयापन के लिए गांव में रखी गुमटी में आरोपियों ने आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंती का आरोप है कि जमीन की नपाई के एक लेखपाल की निगरानी में हो रही थी। जयंती ने तहरीर में लेखपाल का नाम भी दिया था, लेकिन लेखपाल के पिता सेवानिवृत्त दरोगा हैं। इसलिए पुलिस उन्हें थाने के चक्कर कटवाती रही। लेखपाल का नाम हटाने के लिए पुलिस ने दबाव बनाया। तहरीर से लेखपाल का नाम हटाने पर पुलिस ने 30 जून को मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें