फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महिला ने घर में जहर खाया, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिसंडा थानाक्षेत्र के घूरी गांव निवासी अनिल ने बताया कि पत्नी शांति (40) ने बुधवार को सुबह घर में जहर खा लिया। इस बीच वह मजदूरी करने घर से निकल चुका था। बच्चों ने बताया तो जानकारी हुई। उसने घर पहुंचकर पत्नी को बिसंडा पीएचसी में दिखाया। वहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पति का कहना है कि किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। उसके दो पुत्रियां एक पुत्र है। बिसंडा थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि जहर खाने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें