फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो पक्षों में आधे घंटे तक चले लात-जूता व थप्पड़

Thu, 23 Apr 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 27 अस्पताल परिसर में मारपीट करते दोनों पक्ष के लोग। स्त्रोत: इंटरनेट मीडिया
विज्ञापन
बांदा। जिला अस्पताल परिसर में मंगलवार रात एक महिला की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई। मायके पक्ष ने महिला के पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए छत से फेंककर हत्या करने का आरोप लगाया है। आधे घंटे से अधिक चले हंगामे के बीच पुलिस का कही अता-पता नहीं था।
विज्ञापन

बबेरू निवासी मनोज अपनी पत्नी आरती को गंभीर हालत में अस्पताल लाया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष कम दहेज को लेकर आरती को प्रताड़ित करता था और होली पर भी 50 हजार रुपये दिए गए थे। आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोनों पक्षों में करीब आधे घंटे तक लात-घूंसे और चप्पलें चलीं, लेकिन अस्पताल चौकी पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। आरती के भाई रमाकांत ने बताया कि ससुराल वालों ने बहन को पीटकर छत से फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मामले की जांच कराने की बात कही है, हालांकि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें