फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत खुटार ओडीएफ प्लस घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। नगर पंचायत खुटार को शासन की ओर से ओडीएफ प्लस घोषित कर दिया गया है। इस पर चेयरमैन और सदस्यों ने हर्ष जताया है। नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला ने बताया कि सदस्यों और नगर के लोगों ने नगर को स्वच्छ रखने के लिए प्रयास किए हैं। नगर के सभी घरों में शौचालय बनने की वजह से नगर खुले में शौच से पहले ही मुक्त हो चुका है। ओडीएफ प्लस अभियान के तहत घरों से निकलने वाले कचरे को टारगेट पर रखा जाना था। इसके लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत सूखे और गीले कचरे का निस्तारण किया जाना था।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने योजना के तहत काम किया, जिस कारण अब नगर पंचायत खुटार को ओडीएफ प्लस घोषित कर दिया गया है। ईओ विजेता गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार की टीम को सर्वे में शौचालय, सड़कों की साफ सफाई आदि की व्यवस्था बढ़िया मिली। इस कारण नगर को ओडीएफ प्लस मिला है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को नगर में सफाई की समीक्षा की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों से कहा कि महाशिवरात्रि पर्व के पहले ही मंदिरों के आसपास अच्छे ढंग से साफ सफाई होनी चाहिए। कार्य में कोताही मिली तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें