फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शरद पूर्णिमा पर पूजा कर चांदनी में रखी खीर

Sun, 25 Oct 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले में रविवार को शरद पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। घरों में पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं खुशहाली की कामना की। शरद पूर्णिमा पर घरों में परंपरानुसार दूध और चावल से खीर तैयार की गई। रात में खीर को खुले आसमान के नीचे चंद्रमा की रोशनी में रखा गया।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता है कि इस रात चंद्रमा की किरणों में अमृत का प्रभाव होता है और चांदनी में रखी खीर अमृततुल्य हो जाती है। मान्यता है कि इससे आरोग्य, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें