फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आरोग्य मेले में 229 मरीजों का परीक्षण

Sun, 25 Oct 2026 11:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो -27-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालिंजर में मरीज को उपचार बताते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
बांदा। जिले के कालिंजर, तिंदवारी और जसपुरा क्षेत्र में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 229 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श, उपचार और दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेलों में सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार, खांसी, बीपी और सांस फूलने की शिकायत लेकर पहुंचे मरीजों की जांच की गई। कालिंजर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. शशांक मिश्रा ने करीब 15 मरीजों का परीक्षण किया। मरीजों को आवश्यक दवाएं देने के साथ बदलते मौसम में खानपान और स्वच्छता का ध्यान रखने की सलाह दी गई। उन्होंने बुखार और खांसी होने पर लापरवाही न बरतने तथा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकीय परामर्श लेने को कहा।
वहीं, तिंदवारी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 65 मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार कराया। यहां सर्दी-जुकाम, बीपी और सांस फूलने की शिकायत वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। इस दौरान डॉ. श्रेयांश, फार्मासिस्ट अजगर खान, संतोष सागर और मुन्नीलाल सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जसपुरा क्षेत्र के तीन नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 82 मरीजों की जांच कर उन्हें उपचार और दवाएं दी गईं। इसमें गड़रिया में 24, सिंधनकलां में 33 और चंदवारा में 25 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें