फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बुंदेलखंड की दशा व दिशा बदलेगी केन-बेतवा परियोजना

Sat, 17 Jan 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 27 पनगरा गांव में केन-बेतवा लिंक परियोजना के कार्यों का निरीक्षण करते जल शक्ति मंत्री व
विज्ञापन
नरैनी। महत्वाकांक्षी केन- बेतवा लिंक परियोजना का शनिवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना से जुडे़ निरीक्षण भवन का भी अवलोकन किया और अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। कहा कि परियोजनाओं का कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन

पनगरा गांव में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में केन–बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड की दशकों पुरानी जल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह परियोजना क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और समग्र क्षेत्रीय समृद्धि का मजबूत आधार बनेगी।
उन्होंने परियोजना को बुंदेलखंड के लिए जीवनरेखा बताते हुए कहा कि इसके पूरा होने से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, राज्यमंत्री रामकेश निषाद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें