फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र का शव रख हाईवे किया जाम

Wed, 16 Aug 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
हाईवे पर शोक और विरोध जतातीं महिलाएं। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रविवार को केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान मुन्ना निषाद के 14 वर्षीय पुत्र त्रिलोक की कोचिंग पढ़ने जाते समय ट्रक की टक्कर से मौत हो गई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घटनास्थल पर आ गए और तिंदवारी रोड पर बांदा-टांडा हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। 
विज्ञापन


हंगामे की आशंका से सिटी मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र तिवारी, तहसीलदार सुनील कुमार, सीओ सिटी शोहराब आलम, कोतवाली प्रभारी डीपी तिवारी सहित कई चौकियों के दरोगा भी आ गए। मृतक की मां व अन्य महिलाएं शव के पास लगातार विलाप कर जाम लगाए रहीं।

जाम लगाए लोगों की कहना था घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर बनवाकर ओवरलोडिंग पर लगाम के साथ ही सुबह 4 से रात्रि 11 बजे तक नो इंट्री रहे। साथ ही मृत छात्र के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा दिया जाए। मांगों से संबंधित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के समझाने पर लोगों ने जाम खत्म किया। फिर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें