बांदा। बीएड परीक्षा में कालीचरन निगम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (केसीएनआईटी) के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। पांच में चार छात्रों ने टॉप-20 में स्थान पाया है। छात्र विष्णु कुमार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पहली रैंक मिली है।
केसीएनआईटी कालेज ऑफ एजूकेशन में अंतिम वर्ष की परीक्षा में यह सभी मेधावी छात्र-छात्राएं 2019-21 बैच के हैं। तुषारणी गुप्ता को पांचवीं, राजाराम रजनीश को छठवीं, साहिल को 10वीं और नवराज पांडेय को 12वीं रैंक हासिल हुई है। विष्णु कुमार टॉपर रहा।
संस्थान चेयरमैन अरुण कुमार निगम ने मेधावियों को शाबासी देते हुए खुशी जताई। संस्थान डायरेक्टर व प्रधानाचार्य ने भी मेधावियों को शुभकामनाएं दीं।
KCNIT's top in B.Ed exam- फोटो : BANDA