फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के वेदाचार्यों ने कराई रामार्चा पूजा

Thu, 26 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। 11 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम बुधवार से रामार्चा पूजन के साथ शुरू हो गए। हार्पर क्लब में अयोध्या से आए वेदाचार्य देवेंद्र कुमार तिवारी सहित पांच सहायक आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के बीच रामार्चा पूजन कराया।
विज्ञापन


यजमान अमिता वाजपेयी, समीर सिंह व किशुन सिंह कछवाह रहे। संयोजक नंदकिशोर तिवारी (भोले महाराज) ने बताया कि रामार्चन में भगवान सीताराम की चार अवरणों में पूजा होती है।

संतों का मत है कि इस महायज्ञ को करने से मनुष्य भगवद्धाम को प्राप्त करता है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि संकट मोचन मंदिर में आयोजित अखंड सीताराम नाम संकीर्तन के छह वर्ष पूरे हो गए।
विज्ञापन


इस उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत महापुराण अष्टोत्तर शत पारायण होगा। शुक्रवार को कलश यात्रा निकलेगी। 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक पारायण व प्रवचन होंगे। पांच दिसंबर को संत सम्मेलन और छह दिसंबर को भंडारा होगा।
विज्ञापन


विनोद शुक्ल, गंगा प्रसाद, देवेंद्र कुमार तिवारी, रामखिलावन दीक्षित, जय प्रकाश अवस्थी, मनोज शुक्ल, अभिषेक शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें