फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जन्म पर गूंजा जय श्रीराम

Thu, 26 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव पर बुधवार की रात रामलीला हुई। राम जन्म और ताड़का वध पर जयश्री राम के उद्घोष से लीला मंडप गूंज गया। रामलीला कलाकारों की भूमिका ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


लीला की शुरूआत राम जन्म से हुई। संतान प्राप्ति के लिए राजा दशरथ के स्वरूप द्वारा किया गया पुत्रेस्ति यज्ञ ने दर्शकों का मन मोह लिया। गुरु वशिष्ठ के यहां शिक्षा-दीक्षा के बाद राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघन का नामकरण व उपनयन संस्कार का मंचन हुआ।

महामुनि विश्वामित्र और दशरथ के यज्ञ की रक्षा के लिए राक्षसों का संहार की भी लीला हुई। इस दौरान श्रीराम के जयकारे लगे। सत्यम शर्मा (बांदा) ने ताड़का, ललित किशोर (फतेहपुर) ने मारीच की भूमिका निभाई। तबला वादक गुड्डन तिवारी, नालवादक पंडित दीनदयाल तिवारी, व्यास सागर सिंह, श्रृंगारी रज्जन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें