फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्वी केंद्र 31 दिसंबर को बंद होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपइया की तर्ज पर चल रहे दूरदर्शन केंद्रों में भारत सरकार का हर साल वेतन और उपकरणों की मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च होता है, लेकिन दर्शकों की संख्या अधिक न होने से यह घाटे में है। दूसरे चरण में बुंदेलखंड का कर्वी दूरदर्शन रिले केंद्र 31 दिसंबर को बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

बांदा के दूरदर्शन प्रसारण केंद्र में कुल आठ कर्मचारी तैनात हैं। वरिष्ठ अभियांत्रिकी सहायक पद पर तीन, सहायक अभियंता पद पर दो, वरिष्ठ टेक्नीशियन पद पर एक और टेक्नीशियन पद में दो लोग कार्यरत हैं।
प्रसार भारती महानिदेशालय ने एचआर पॉलिसी के तहत इनके स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन सभी से 15 दिन के अंदर चार-चार चयनित स्थानों के साथ प्रार्थना पत्र देने को कहा गया है। साथ ही यहां मौजूद सभी उपकरणों की सूची भी तैयार की जाने लगी है।
विज्ञापन

इसे निर्धारित वेबसाइट में अपलोड की जाएगी। केंद्र में लगे ट्रांसमीटर, डिस्क और स्पेयर यूनिट आदि उपकरणों को कबाड़ घोषित करने के बाद ऑनलाइन नीलामी कराई जाएगी।
उधर, दूसरे चरण में 31 दिसंबर को बंद होने वाले देश के 109 दूरदर्शन रिले केंद्रों में उत्तर प्रदेश के मात्र तीन केंद्र शामिल हैं। इनमें बांदा जोन में कर्वी, फैजाबाद जोन मेें बहराइच और लखीमपुर शामिल हैं।
अंतिम चरण में 31 मार्च 2022 को बंद किए जाने वाले कुल 151 दूरदर्शन रिले केंद्रों में प्रदेश के नौ केंद्र शामिल किए गए हैं। तब तक इन दूरदर्शन रिले केंद्रों को सिंगल शिफ्ट में संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उधर, बुंदेलखंड के छह दूरदर्शन रिले केंद्र झांसी, ललितपुर, तालबेहट, महोबा, राठ और मानिकपुर लगभग डेढ़ साल पूर्व बंद हो चुके हैं। यहां तैनात स्टाफ को भी दूसरे जगहों में संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें