गोष्ठी संबोधित करते जीसी दिनकर।
- फोटो : अमर उजाला
बसपा संस्थापक कांशीराम का 84वां जन्म दिन बसपाइयों ने वैचारिक गोष्ठी के रूप में मनाया। बांदा में चित्रकूटधाम मंडल स्तरीय आयोजन में चारों जिलों के बसपाइयों का जमघट लगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अभी से बूथ स्तर पर मेहनत और तैयारी के टिप्स दिए गए।
गुरुवार को मंडपम सभागार में गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष और बसपा के मुख्य जोन इंचार्ज गयाचरन दिनकर ने कहा कि कांशीराम महान युग पुरुष और सामाजिक परिवर्तन के महानायक थे। उन्होंने समाज की 85 फीसदी यानि 6743 जातियों में जागृति पैदा की। अब वही सोच और काम मायावती आगे बढ़ा रही हैं। जन्मदिन पर सभी बसपाइयों को इसी मिशन के तहत काम करने का संकल्प लेने को कहा।
गोष्ठी को पूर्व मंत्री बाबूलाल कुशवाहा सहित अयूब खां, डा. मधूसुदन कुशवाहा, लल्लू निषाद, रामराज निषाद, बल्देव वर्मा, चंद्रभान पटेल, जगदीश गौतम, गजराज वर्मा और अशोक वर्मा तथा मंडल के चारों जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा (बांदा), राघवेंद्र अहिरवार (हमीरपुर), रामलखन निषाद (चित्रकूट) और कमलेश अहिरवार (महोबा) ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता कौशलेस वर्मा और संचालन आरके वर्मा ने किया। चारों जिलों से आए बसपाइयों में निशात नबी, रमेश सिंह पटेल, दरबारी लाल, धीरज राजपूत, रणजीत सिंह, हरीराम कबीर बेदी, गुलाब सिंह वर्मा, सतेंद्र वर्मा, कमलेश सेन, नीलू द्विवेदी, रज्जन मंसूरी आदि शामिल थे।