फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमकाने की रिकार्डिंग में कमासिन थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अवैध खनन की शिकायत पर टेलीफोन पर किसान के साथ गाली-गलौज और धौंस-धमकी की वाइस रिकार्डिंग वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने कमासिन थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। इसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। कमासिन थाने में नए इंचार्ज की नियुक्ति की गई है। उधर, बिसंडा थाना में महिला इंस्पेक्टर नियुक्त की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को एक वाइस रिकार्डिंग क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें कमासिन क्षेत्र के बछौंधा सानी गांव निवासी हरी सिंह को फोन पर जमकर गालियां देने और अपहरण के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। हरी सिंह के मुताबिक यह धमकी कमासिन थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह द्वारा दी गई। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बुधवार को कमासिन थाना प्रभारी अशोक सिंह को वहां से हटाकर लाइन में भेज दिया।
साथ ही इस रिकार्डिंग की असलियत पता करने को अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल को जांच करने के निर्देश दिए हैं। अब तक बिसंडा थानाध्यक्ष रहे तारा सिंह पटेल को कमासिन का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बिसंडा में महिला इंस्पेक्टर प्रतिमा सिंह को थाना प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रतिमा सिंह कमासिन थाने में इंचार्ज थीं। तभी 4 सितंबर 2018 को उन्हीं के अधीनस्थ थाने की महिला कांस्टेबल कुमारी नीतू शुक्ला का शव विभागीय आवास में फंदे से लटका मिला था। पुलिस के मुताबिक उसने आत्महत्या की थी। उधर, मृतका के भाई राघवेंद्र शुक्ला ने न्यायालय में अर्जी देकर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें