फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्वतंत्रता आंदोलन में काकोरी कांड सबसे बड़ी घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/नरैनी। काकोेरी ट्रेन एक्शन शताब्दी वर्ष पर कलक्ट्रेट सभागार में चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषणों का सजीव प्रसारण दिखाया गया। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने में कई घटनाएं हुईं। इनमें काकोरी की घटना अत्यंत महत्वपूर्ण है। नौ अगस्त, 1925 को शाहजहांपुर से लखनऊ आ रही ट्रेन को काकोरी के निकट रोककर क्रांतिकारियों अंग्रेजी सरकार के खजाने पर कब्जा कर लिया।
इससे ब्रिटिश सरकार की नींव हिल गई। ब्रिटिश सरकार ने इस घटना में कई गिरफ्तारियां कीं तथा क्रांतिकारियों पर मुकदमा चलाया। कई क्रांतिकारियों को फांसी हुई। इस मौके पर आर्यकन्या इंटर काॅलेज की छात्राओं ने देश भक्ति से संबंधित गीत तथा दयाराम रैकवार ने काकोरी घटना से संबंधित गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों रामसेवक शिवहरे, वेद प्रकाश शुक्ला, शिव नारायण तिवारी, सुधीर निगम, बृजमोहन गुप्ता तथा पुष्पा, राजकुमारी एवं बीना आदि को सम्मानित किया गया। डीएम नगेंद्र प्रताप एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, एडीएम राजेश कुमार, एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य आदि मौजूद रहे। उधर, भूरागढ़ दुर्ग में स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्प अर्पित किए गए।
वहीं, नरैनी में काकोरी एक्शन ट्रेन शताब्दी समारोह के मौके पर नगर पंचायत कर्मियों ने प्रभात फेरी निकाली। नगर पंचायत अध्यक्ष मूलचंद्र सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभातफेरी ने कस्बे में भ्रमण किया और नगर पंचायत कार्यालय में समापन हुआ। शिवओम द्विवेदी, सुनील वर्मा, आकाश शिवहरे, विजय दीक्षित, धीरेंद्र करवरिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें