फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से 2 लैपटाप, 48 हजार चोरी

विज्ञापन
kaar se 2 laipataap, 48 hajaar choree - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्राइवेट कंपनी कर्मी की कार का शीशा तोड़कर तीनबैग पार कर दिए। इनमें 2 लैपटॉप और 48 हजार रुपये समेत पेन कार्ड, आधार कार्ड और महत्वपूर्ण कागजात भी थे।
विज्ञापन

ग्लेनमार्क फार्मास्यूटकल्स के कर्मचारी रजनीश द्विवेदी (लखनऊ) शुक्रवार को दिन में करीब 4 बजे अपने 2 सहकर्मियों आशुतोष शुक्ला और अनुराग द्विवेदी के साथ अपनी कार में शहर के रामलीला मैदान के पास स्थित होटल में लंच करने आए थे। कार के शीशे बंद कर तीनों होटल चले गए।
कार में इन तीनों के बैग रखे थे। लंच के बाद लौटे तो कार का शीशा टूटा और तीनों बैग गायब मिले। बैगों में दो लैपटॉप और 48 हजार रुपये कैश थे। इनके अलावा कंपनी के कागजात आदि भी थे। रजनीश द्विवेदी ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। देर रात तक कोतवाली प्रभारी उनसे कोतवाली में जानकारियां जुटाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें