फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: न्यायमूर्ति ने नवनिर्मित आवासों व सेशन हाउस का किया वर्चुअल उद्दघाटन

Wed, 22 Jan 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जजी परिसर में बने न्यायिक अधिकारियों के नवनिर्मित छह आवासों व सेशन हाउस का ऑनलाइन उद्घाटन बुधवार को किया गया। इस समारोह में मुख्य न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद अरुण भंसाली सहित न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता, अध्यक्ष इन्फ्राॅस्ट्रक्चर समिति व वरिष्ठ न्यायमूर्ति विकास सहित प्रशासनिक जनपद न्यायाधीश की उपस्थिति में किया गया।
विज्ञापन


जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार शर्मा ने मुख्य न्यायमूर्ति एवं अन्य न्यायमूर्ति गणों का स्वागत किया। मुख्य न्यायमूर्ति ने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस (जल निगम) से अतिशीघ्र एवं समय से कार्य पूर्ण किए जाने की सराहना की। न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता व अध्यक्ष ने जनपद में अन्य मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की आशा व्यक्त की। इस मौके पर न्यायमूर्ति राजीव भारती, महानिबंधक रोहित रघुवंशी, कामेश शुक्ला सहित जनपद से सभी न्यायिक अधिकारी, डीएम एसपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें