फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा दे लौट रहे छात्र को बस ने कुचला, हादसे में ट्रक क्लीनर की भी मौत

Thu, 26 Feb 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा देकर साइकिल पर घर लौट रहे दसवीं के छात्र को हाइवे पर बस ने रौंद दिया। जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। उधर हाइवे पर सड़क पार कर रहा ट्रक क्लीनर किसी दूसरे वाहन की चपेट में आकर कुचल गया। अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


खुरहंड कस्बा निवासी नारायण (18) पुत्र सुंदरलाल बृहस्पतिवार को दोपहर जखनी गांव स्थित इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर साइकिल पर गांव लौट रहा था। नेशनल हाइवे पर गांव के नजदीक पीछे से तेज रफ्तार बस ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। छात्र के गिरते ही बस उसे कुलचते हुए निकल गई।

परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां से नाजुक हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उधधर फतेहपुर के चुरियानी का संतोष (40) बृहस्पतिवार शाम कबरई से गिट्टी लादकर जा रहे ट्रक का क्लीनर था। भूरागढ़ के पास नोइंट्री में ट्रक खड़ा कर सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन


उधर, लोहरा (कमासिन) निवासी नरोत्तम सिंह (35) और अशोक सिंह (25) बृहस्पतिवार को सुबह गांव के नजदीक स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरकर घायल हो गए। खुरहंड निवासी जीतेंद्र (25) बृहस्पतिवार को कैंपर में बैठकर गांव जाते समय नवाबटैंक के नजदीक गिरकर घायल हो गया।

नगनेधी (अतर्रा) निवासी गुलाब का छह वर्षीय पुत्र शिवम दादी शकुंतला के साथ स्कूल से घर आते समय बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। बृहस्पतिवार को दोपहर खाईंपार से सवारियां लेकर मर्दननाका जा रहा तेज रफ्तार ई-रिक्शा जिला पंचायत चौराहे के नजदीक पलट गया।

उस पर सवार नाजरा (40) और उसका पांच वर्षीय पुत्र समीर व पुत्री आफरीन (13) निवासी राठ सहित मसरूर (30) निवासी काशीराम कालोनी, चालक आनंद (30) छोटीबाजार जख्मी हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ट्रक की टक्कर से पांच घायल
बबेरू। औगासी घाट पर ट्रक ने बैरियर तोड़कर कार को टक्कर मार दी। कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

लवकुश महाविद्यालय छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष पंकज सिंह (35) अपने भाई नीरज सिंह (20) व चचेरे भाई आयुष सिंह (18), राजीव (35) व थरियांव (फतेहपुर) निवासी सौरभ सिंह (18) के साथ बुधवार की रात फतेहपुर से आ रहे थे। औगासी घाट पर फतेहपुर की ओर जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने बैरियर तोड़ते हुए कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया।

उधर, कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव निवासी इंद्रजीत उर्फ दादू (28) बृहस्पतिवार को बाइक पर पत्नी के साथ आ रहा था। चांदी ताला के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इंद्रजीत को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक कार लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें