फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौसुल आजम की याद में जुलूस, रबी उस्सानी माह की 11वीं तारीख को मनाई

Mon, 02 Feb 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
शेख अब्दुल कादिर जिलानी (गौसे आजम) का यौमे वफात (पुण्य तिथि) पर जुलूस-ए-गौसिया निकाला गया। घर-घर फातेहा ख्वानी के बीच इस्लामी कलेंडर के रबी उस्सानी माह की 11वीं तारीख को मनाई गई। 
विज्ञापन

 
दोपहर बाद जुलूस-ए-गौसिया को कालवनगंज स्थित दरगाह खानकाह के पास हरी झंडी दिखाकर आयोजन कमेटी संरक्षक हाजी अहमद ने रवाना किया। शहर के कई इलाकों से होकर शाम को जुलूस कालवनगंज में खत्म हुआ। फातेहा हुई और तबर्रुक बांटा गया।

मेराजुल हसन, मेराज अहमद हशमती, बरकत अली, मौलाना शफीकुद्दीन, सैय्यद अख्तर, इमरान अली, इमत्याज अली शामिल रहे। गौसे आजम का पूरा नाम अल सैय्यद मुहीउद्दीन अबु मोहम्मद अब्दुल कादिर जिलानी था। वह इराक के जिलान नामक कसबे में 19 मार्च 1078 ईसवी को पैदा हुए।
विज्ञापन


उनकी वफात (देहांत) 12 जनवरी 1166 (इस्लामी कलेंडर के रबी उस्सानी माह की 11वीं तारीख) को हुई। उनके वालिद का नाम हजरत अबु स्वालेह मूसा अलहसनी और मां का नाम उम्मुलखैर फात्मा था। उन्होंने बचपन में डाकुओं को सदरी में छिपी 40 अशर्फियों की जानकारी देकर अपना मुरीद बना लिया था।

शहर काजी मौलाना मेराज मसूदी (अकील मियां) ने इस मौके पर बताया कि गौसुल आजम का कहना था मां ने नसीहत दी थी कि कभी किसी से झूठ न बोलना। उनकी सच्चाई से मुरीद बने डकैतों ने लूटा हुआ सामान लौटा दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें