फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण स्थल पर किया संयुक्त भूमि पूजन

विज्ञापन
शहीद स्मारक निर्माण के लिए भूमि पूजन करती ग्राम प्रधान सारिका और थानाध्यक्ष। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बदौसा। फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघोलन तिराहे पर एसटीएफ जवानों का शहीद स्मारक नए सिरे से बनेगा। सोमवार को डढ़वा गांव की ग्राम प्रधान सारिका गुप्ता और फतेहगंज इंस्पेक्टर ने इसके लिए निर्माण स्थल पर भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

22 जुलाई 2007 को दस्यु ठोकिया द्वारा एसटीएफ के छह जवानों की बघोलन तिराहे पर गोलियां बरसाकर सामूहिक हत्या कर दी थी। ग्रामीणों, समाजसेवियों व थाना पुलिस के सहयोग से इसी स्थान पर शहीद स्मारक बनाया गया था। सितंबर 2009 में दस्यु बलखड़िया ने जेसीबी से स्मारक क्षतिग्रस्त करा दिया था। तब से यह उपेक्षित रहा।
हाल ही में थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक में स्मारक के पुनर्निर्माण पर चर्चा हुई थी। अब प्रधान और पुलिस ने इसका नए सिरे से निर्माण कराने का निर्णय लिया है। भूमि पूजन में फतेहगंज थाना इंस्पेक्टर राधे बाबू सहित एसआई कमलेश यादव के अलावा ओमप्रकाश गुप्ता, वेदप्रकाश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें