फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जेएन कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता में जेएन योद्धा विजेता

विज्ञापन
फोटो - 30 प्रतियोगिमा में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। स्त्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बांदा। जेएन कॉलेज कबड्डी मैदान में आयोजित एकदिवसीय कबड्डी मैत्री प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला आल्हा योद्धा ने पुलिस क्लब को 31-23 से हराकर जीता। सेमीफाइनल में बांदा दबंग ने आल्हा योद्धा को 37-17 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला जेएन योद्धा और बांदा दबंग के बीच खेला गया। युवराज, अंकित, गुप्टिल और मयंक के शानदार प्रदर्शन से जेएन योद्धा ने बांदा दबंग को 23-18 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

समाजसेवी अरुणेश सिंह ने सेमीफाइनल में पहुंची चारों टीमों को रनिंग शूज और विजेता टीम को नकद पुरस्कार दिए। जिलाध्यक्ष अंकित कुशवाहा, जिला सचिव कमल सिंह यादव ने ऐसे आयोजनों को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें