फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेके ने पालीटेक्निक को 7 विकेट से हराया

Tue, 30 Dec 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरो चैलेंज क्रिकेट कप में मंगलवार को जेके इलेवन ने पालीटेक्निक को 7 विकेट से और कुरैशी क्लब ने सिंचाई विभाग क्लब को 10 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


राइफल क्लब मैदान पर चल रहे मैच में पहले पालीटेक्निक टीम ने 127 रन बनाए। प्रशांत ने चार चौके और तीन छक्के की मदद से 30 गेंदों में 55 रन और रोहित ने पांच चौकों की मदद से 29 रन बनाए। जेके इलेवन के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से मैच जीत लिया। बच्चा लाल ने 40 व दीपू ने 30 रन बनाए।

रोहित ने तीन विकेट लिये। दूसरे मैच में कुरैशी इलेवन ने सिंचाई विभाग को 10 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुरैशी टीम ने 134 रन बनाए। फरहान ने 59, जुगनू ने 30 रन बनाए। जवाब में सिंचाई विभाग 123 रन बनाकर आल आउट हो गई। सिंचाई विभाग की टीम में मोहम्मद ने 55 व शिव ने 20 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंपायर इशरत, सुशील धुरिया, राममिलन व शरन थापा रहे। स्कोरर शिव प्रताप, महेश साहिल, दीपक श्रीवास्तव व मैच रेफरी दिनेश कुमार शोएब रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें