फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एडीएम पर आरोप लगा अनशन पर बैठीं जेडीयू नेत्री

विज्ञापन
अनशन पर बैठीं जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। अपर जिलाधिकारी पर अवैध खनन, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने, शिकायतों को शासन तक न भेजने का आरोप लगाते हुए जेडीयू नेत्री अनशन पर बैठ गईं। कहा कि मांगें पूरी न होने तक अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को जनता दल यूनाइटेड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी पटेल आमरण अनशन पर बैठीं। बताया कि एडीएम राजेश कुमार वर्मा लंबे समय से जनपद में पदस्थ हैं। इस दौरान उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध खनन व सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कार्य किया है। मांग की कि उनकी कॉल डिटेल और इंटरनेट चैट की जांच कराई जाए, जिससे उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का खुलासा हो सके। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में उन्होंने एडीएम व उनके रिश्तेदारों की संपत्तियों की जांच की मांग की।
एडीएम राजेश कुमार ने बताया किनगर पालिका में टेंडर को लेकर शिकायत की गई थी। हमने अधिशासी अधिकारी को इस पर पत्र लिखा था। इसी बात को लेकर वह द्वैषवश अनशन कर रही हैं। आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें