फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन अधिकार पार्टी ने मांगा जातिगत आरक्षण

Wed, 04 Jul 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
प्रदर्शन करते जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा द्वारा गठित जन अधिकार पार्टी ने काफी दिनों की खामोशी के बाद बुधवार को मंडल मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। लाल झंडे और लाल टोपी धारी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए कि- यूपी की मजबूरी है, बाबू सिंह जरूरी है। 15 सूत्री मांग पत्र प्रशासन के जरिये राष्ट्रपति को भेजा।

विज्ञापन


एनआरएचएम घोटाले मामले में चर्चित और बांदा के बाशिंदे बाबू सिंह कुशवाहा के गृह जनपद में बुधवार को जन अधिकार पार्टी द्वारा किए गए प्रदर्शन में महंगाई और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियां मुख्य मुद्दा रहीं। बताया गया कि यह प्रदेश व्यापी आंदोलन था। दोपहर को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और बैनर लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। उनके सिर पर लाल टोपी और हाथों में लाल झंडे थे। सुरक्षा के लिए काफी पुलिस कर्मी तैनात थे। कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास यादव फोर्स के साथ जुलूस के आगे चलकर रास्ता साफ कराते रहे। पार्टी के जिलाध्यक्ष चुन्ना प्रसाद प्रजापति के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र तिवारी को राष्ट्रपति को संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन सौंपा। 

मांगों में जातिगत अनुपात में आरक्षण, महंगाई पर लगाम, समान शिक्षा प्रणाली, शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार, शिक्षा बजट में वृद्धि, पिछड़े वर्ग के शादी अनुदान की बहाली, कृषि को मनरेगा से जोड़कर सभी किसानों के कर्ज की माफी इत्यादि समेत 15 मांगें शामिल थीं। प्रदर्शन में पार्टी के जिला प्रभारी शंकरलाल, बबेरू क्षेत्र अध्यक्ष रामसागर, मंडल युवा प्रभारी रविकांत कुशवाहा, देवशरण कुशवाहा, जगरूप कुशवाहा, रामप्रकाश कुशवाहा, शिवशरण निषाद, दिनेश कुमार कुशवाहा, गिरधारीलाल, योगेश बादशाह, गया प्रसाद, शिवप्रसाद त्रिपाठी पखरौली, इकबाल हुसैन, बाबू सिंह, बच्छराज सिंह कुशवाहा, शफीक, तौहीफ सिद्दीकी, ओसामा सिद्दीकी सहित काफी महिलाएं शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें