फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के विरुद्ध लगाया जाम

Fri, 02 Nov 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
जाम लगाए किसान व स्वयंसेवी संगठन के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अवैध खनन पर रोक समेत कई मांगों को लेकर कोलावल रायपुर में स्वयंसेवी संस्था चिंगारी संगठन की अगुवाई में चल रहे आंदोलन के दूसरे दिन शुक्रवार को नरैनी-बांदा मुख्य मार्ग पर जाम लगाया गया। हालांकि पुलिस की सतर्कता से वाहनों का आवागमन बाधित नहीं हुआ। भाजपा विधायक राजकरन कबीर ने कहा कि किसानों की मांगें पूरी हुए बिना खदान का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। 

विज्ञापन


चिंगारी संगठन कार्यकर्ता और कुछ किसानों ने बृहस्पतिवार को केन नदी में जल सत्याग्रह किया था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उनकी मांगें मौखिक रूप से तो मानीं, लेकिन लिखकर नहीं दिया। इस पर आंदोलनकारी जिद पर अड़े रहे। दूसरे दिन शुक्रवार को आंदोलनकारियों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम अवधेश कुमार श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश और नरैनी, गिरवां थानों की फोर्स भी बुला ली गई।

विधायक राजकरन कबीर भी पहुंच गए। कहा कि वे किसानों के साथ हैं। किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा बालू ठेकेदार दें तभी खदान चलने दी जाएगी। विद्याधाम समिति के राजाभइया ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन दूसरे दिन भी कार्रवाई नहीं हुई। शाम करीब साढ़े 5 बजे अधिकारियों को कुछ दिन की मोहलत देते हुए विधायक ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया और रोड जाम खत्म कराया। लगभग ढाई घंटे जाम रहा। आंदोलन में शहरोज फात्मा, ब्रजमोहन, हर्षिता, अरविंद, बाबूलाल, श्रीपाल, गुड़िया आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें