फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जलशक्ति मंत्री ने दी भाजपा नेता की मां को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तेलंगाना में भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर की मां को श्रद्धांजलि देने बुधवार को देश व प्रदेश के कई मंत्री, विधायक तथा नेता पहुंचे।महुआ गांव स्थित आवास पर मंत्रियों ने चंद्रशेखर को सांत्वना दी। करीब एक घंटा रुकने के बाद रवाना हुए।
विज्ञापन

महुआ गांव निवासी चंद्रशेखर तेलंगाना प्रदेश के भाजपा संगठन महामंत्री हैं। कुछ दिन पूर्व उनकी मां का निधन हो गया था। तब से उनके घर भाजपा के कद्दावर नेताओं व मंत्रियों के आने-जाने का सिलसिला चल रहा है। बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति, प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, मध्य प्रदेश प्रभारी धर्मवीर प्रजापति, यूपीसीएलडीएफ चेयरमैन वीरेंद्र कुमार तिवारी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे, विधायक कौशलेंद्र सिंह सहित कई भाजपा नेता पहुंचे। संगठन मंत्री चंद्रशेखर से मुलाकात कर उनकी माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, भाजपा नेता शीला सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण द्विवेदी, जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, भाजपा नेता अजीत प्रकाश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें