फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किशोरी ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। किशोरी ने घर के अंदर जहर खा लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुकेरा गांव निवासी सुनैना (17) ने मंगलवार की देर शाम घर में जहर खा लिया। पिता नंदूराम ने बताया कि घटना के समय वह खेत में पानी लगाने गए थे। पत्नी रन्नू धान की कटाई कर रही थी। शाम को घर लौटे तो बेटी सुनैना उल्टी करते मिली। पूछने पर जहर खाने की बात कही। परिजन उसे लेकर नरैनी सीएचसी पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया।
विज्ञापन

रास्ते में गिरवां के पास उसने दम तोड़ दिया। पिता ने बताया कि एक भाई चार बहन में सबसे छोटी थी। उसके पास चार बीघा जमीन है। खेती किसानी करते हैं। सुनैना ने किस वजह से यह आत्मघाती कदम उठाया उन्हें नहीं पता। नरैनी इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें