कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते संयुक्त संघर्ष संचालन समिति सदस्य व कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के तत्वावधान में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बृहस्पतिवार को यहां दूसरे चरण के आंदोलन में कर्मचारी और शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद जेल भरो आंदोलन की शुरूआत की।
अध्यक्ष राजकुमार पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, मंत्री रामदेव सिंह, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष दुर्गाचरण श्रीवास्तव, यूटा अध्यक्ष जयनारायण श्रीवास, विद्याभूषण सिंह आदि के नेतृत्व में आधा सैकड़ा से ज्यादा शिक्षकों और कर्मियों ने आंदोलन में भाग लिया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि 18 फरवरी को लखनऊ में प्रदेश व्यापी जेल भरो आंदोलन होगा।