अशोक लाट में धरना देते बुंदेलखंड आजाद सेना कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड आजाद सेना ने गुरुवार को यहां अशोक लाट में धरना देकर सड़क निर्माण में हो रहे घोटालों के विरुद्ध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को भेजे पांच सूत्री ज्ञापन में कहा है कि बबेरू-कमासिन-राजापुर राज्यमार्ग के लिए 68 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। छह माह में यह सड़क बननी थी।
बेहद घटिया सड़क बनाई गई। यह पूरी बनने से पहले ही जगह-जगह ध्वस्त हो गई है। इसकी उच्चस्तरीय व तकनीकी जांच, पैसे में हुए घोटाले की सीबीआई जांच, दोषी पीडब्ल्यूडी अभियंताओं के खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्रवाई व उनकी चल-अचल संपत्तियों की जांच तथा पांच साल से अधिक समय से यहां तैनात अभियंताओं को हटाने की मांग की। धरना में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष प्रमोद आजाद सहित विमल कृष्ण श्रीवास्तव, अनिरुद्ध यादव, नसीब खां, जगमोहन यादव, जगत प्रसाद त्रिपाठी, मंतशा, जितेंद्र कुमार यादव, सिद्धार्थ वर्मा, समरजीत यादव, महेश गुप्ता, लवलेश विराग आदि शामिल रहे।