फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा जेल में मुख्तार से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री राजभर: लौटते समय पुलिस के गाड़ी रोकने पर भड़के, बोले- भाजपा के वाहनों की चेकिंग नहीं हो रही

Tue, 02 Nov 2021 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

मुख्तार अंसारी से बांदा जेल में मिलकर लौट रहे पूर्व मंत्री राजभर की गाड़ी पुलिस ने चेंकिग के नाम पर रोक दी। इसपर राजभर ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
पुलिस से बातचीत करते पूर्व मंत्री राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जेल में निरुद्ध बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मुलाकात की। उनके साथ मुख्तार का बेटा अब्बास अंसारी भी था। इस मुलाकात को लेकर सियासी कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


उधर, वापस जाते समय तिंदवारी थाना पुलिस ने श्री राजभर और अंसारी के दो बेटों के वाहनों को रोक लिया। उनके सामान की चेकिंग की। पूर्व मंत्री ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। पूर्व मंत्री के साथ मुख्तार के बेटे अब्बास व उमर बांदा आए थे। हालांकि जेल में सिर्फ दो ही लोगों ने मुख्तार अंसारी से मुलाकात की।

इनमें पूर्व मंत्री राजभर और मुख्तार के पुत्र अब्बास का नाम बताया जा रहा है। उमर जेल के अंदर नहीं गए। जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने दो लोगों के मुलाकात करने की पुष्टि की। उधर, वापस जाते समय तिंदवारी थाना के सामने पुलिस ने पूर्व मंत्री के वाहन को रोक लिया।
विज्ञापन


सामान की चेकिंग कराने को कहा। पूर्व मंत्री ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि भाजपा के वाहनों की चेकिंग नहीं हो रही। जानबूझकर विपक्षी नेताओं को परेशान करने की साजिश है। पूर्व मंत्री ने थानाध्यक्ष से कहा कि अच्छी तरह उनकी गाड़ी चेक कर लो।

पुलिस ने चेकिंग की रस्म अदायगी के बाद वाहनों को जाने दिया। इस दौरान मुख्तार अंसारी के दोनों पुत्र भी पूर्व मंत्री के साथ थे। उधर, तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यातायात माह में वाहनों की रूटीन चेकिंग चल रही थी। उसी दौरान पूर्व मंत्री का वाहन गुजरने पर चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें