संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट।जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में ध्वजारोहण करेंगे। यह उनका और सभी का सौभाग्य है कि वह अयोध्या पहुंचकर ध्वजारोहण कर रहे हैं। अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन करने के लिए उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश व कांग्रेस की सोनिया गांधी पर तंज कसा।
सोमवार को चित्रकूट के श्री तुलसीपीठाधीश्वर जगतगुरु ने प्रमोदवन स्थित आवास में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा मुखिया अखिलेश और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल आज तक अयोध्या जाकर दर्शन नहीं किए। यह इनका दुर्भाग्य है कि आज तक दर्शन नहीं कर पाए।
सोनिया गांधी पर भी तंज कसा है। बिहार में बीजेपी की जीत को बताया कि उनकी जीत पहले से ही तय थी। इसी प्रकार यूपी में 2027 में फिर से भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी की है। उन्होंने ने फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक भी जताया है। बताया कि अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रण आया है, वहां जाना उनके स्वास्थ्य पर निर्भर रहेगा।