फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती पर हमले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-14 अक्टूबर को कूड़ा फेकने के विवाद में हुई थी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती के साथ डंडा व लोहे की रॉड से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को बबेरू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से डंडा व लोहे की रॉड भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के फौजी कालोनी निवासी आदर्श कुमार ने बबेरू कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके वृद्ध पिता गुरु प्रसाद व मां आशा देवी पर 14 अक्टूबर को घर में घुसकर संजय पटेल व अभिलाष सिंह ने असलहों और डंडा व लोहे की रॉड से लैश होकर घर में हमला बोल दिया था। उसके माता-पिता को बंदूक की बटों व डंडों और लोहे की रॉड से मारा पीटा था। पिता के 25 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिए थे। बाद में उनका इलाज चला था। इस मामले में दी गई तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। इस प्रकरण पर बबेरू कोतवाली पुलिस ने मरका थाना क्षेत्र के भभुवा गांव निवासी संजय व बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अरथरा गांव निवासी अभिलास को शिवाजी चौक से गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक डंडा व लोहे की रॉड भी बरामद की है। गिरफ्तारी टीम में एसआई शिवरतन गुप्ता आदि शामिल रहे। सीओ के मुताबिक, कूड़ा फेकने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें