फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज को बेहतर इलाज देना डाॅक्टरों की जिम्मेदारी : आयुक्त

Tue, 21 Apr 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 22 अमर उजाला 19 अप्रैल के अंक में प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल अजीत कुमार ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर चिकित्सकों की कार्यप्रणाली पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने चिकित्सकों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से रेफर न किया जाए और गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन




यह औचक निरीक्षण अमर उजाला की रात्रि पड़ताल में मिलीं खामियां उजागर करने पर किया गया। इसी संदर्भ में आयुक्त ने प्राचार्य के साथ बैठक कर यह स्पष्ट किया कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना चिकित्सकों का परम कर्तव्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कॉलेज में आने वाले प्रत्येक मरीज का पूर्ण मनोयोग से इलाज किया जाए और उन्हें बेवजह अन्यत्र रेफर करने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जाए।



आयुक्त ने दवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने को कहा और निर्देश दिया कि अस्पताल में आवश्यक दवाओं की पर्याप्त स्टॉक रखा जाए। उन्होंने बाहर की दवाएं लिखने की प्रथा पर भी रोक लगाने की बात कही। विशेष परिस्थितियों में जहां दवाएं बाहर से मंगवानी आवश्यक हों, वहां प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों से सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया गया।
विज्ञापन




गर्मी के मौसम को देखते हुए आयुक्त ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने परिसर में पर्याप्त पेयजल, पंखे/कूलर की व्यवस्था, छायादार प्रतीक्षा स्थल और लू से बचाव के लिए आवश्यक चिकित्सा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।



आयुक्त ने ई-संजीवनी सेवा के अधिकतम उपयोग पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि इस डिजिटल माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को भी विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जा सकता है, जिससे उनकी इलाज की सुविधा बढ़ेगी। चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की अपेक्षा की। उन्होंने अस्पताल में शिकायत निवारण प्रणाली को सक्रिय रखने, हेल्प डेस्क को प्रभावी बनाने और मरीजों के मार्गदर्शन हेतु स्पष्ट सूचना-पट्ट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फोटो - 22 अमर उजाला 19 अप्रैल के अंक में प्रकाशित खबर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें