फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता में पैथालॉजी सील

Fri, 26 Aug 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
हाड़ा पैथालाजी में जांच करते डिप्टी सीएमओ और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। शहर में निजी पैथालाजियों द्वारा दी जा रही जांच रिपोर्टों में अंधेरगर्दी और मनमानी की मिल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। शाम को प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने इंदिरा नगर स्थित हाड़ा हाईटेक पैथालॉजी में छापा मारा। यहां तमाम अनियमितताएं पकड़ीं। पैथालॉजी को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


मनमाना शुल्क वसूल कर पैथालॉजी संचालक मरीजों को लूट रहे हैं। अप्रशिक्षित लोगों द्वारा तैयारी की जा रही रिपोर्टें में मरीजों की जान और सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। शुक्रवार को सुबह ऐसी ही तमाम शिकायतें जिला अस्पताल में विधायक विवेक सिंह से मरीजों और तीमारदारों ने की थी। विधायक ने सीएमओ को तत्काल पैथालॉजियों के खिलाफ अभियान शुरू करने को कहा था।

शाम को सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार और उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसपी द्विवेदी ने संयुक्त रूप से हाड़ा हाईटेक पैथालॉजी में छापा मारा। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि मरीजों से शिकायत मिली थीं कि जांच रिपोर्ट ठीक नहीं मिल रहीं। मशीनों में गड़बड़ी से खून की जांच में प्लेटलेट्स कम या ज्यादा आ रही हैं।
विज्ञापन


कंप्लीट ब्लड काउंट के रोडेटर में एलार्म सिस्टम नहीं है। और भी कई खामियां मशीन में पाई गईं। उन्होंने यह भी बताया कि जांच रिपोर्ट का प्रिंट आउट नहीं दिया जाता। पैथालॉजी संचालक के पास किसी मरीज का कोई रिकार्ड नहीं है। न ही वेस्टेज डिस्पोजल (मेडिकल कचरा) निस्तारण की व्यवस्था है। गंदगी है। एक बड़ी गड़बड़ी यह भी आई कि पैथालाजी में जांच और रिपोर्ट तैयार करने के लिए कोई योग्य डाक्टर नहीं है। प्रशासन की टीम ने पैथालॉजी को सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें