रामजन्म भूमि पूजन के उपलक्ष्य में लड्डू बांटते विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ।
- फोटो : BANDA
बांदा। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पूजन पर जश्न है। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शहर के 21 मंदिरों और करीब सौ गांवों में अखंड रामचरित मानस का पाठ कराया। 21 क्विंटल लड्डू वितरित कराए। गुरुवार को विधायक के प्रतिनिधि रजत सेठ ने शहर में लड्डुओं का वितरण किया। कहा कि 500 वर्षों के इंतजार के बाद मंदिर निर्माण का सुअवसर आया है।
राम मंदिर निर्माण पूजन पर पूर्व सांसद और भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रमेशचंद्र द्विवेदी ने बदौसा रोड स्थित अपने आवास पर दीपोत्सव मनाया। मिठाई बांटी। कहा कि भाजपा ने राम मंदिर निर्माण का वादा भी पूरा कर दिया। इस अवसर पर रोहित द्विवेदी, हर्षित आदि मौजूद रहे।
राम मंदिर भूमि पूजन के उपलक्ष्य में बुधवार की रात संगीतमयी सीताराम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कलाकार शैलेंद्र शुक्ला ने भजन गाए। तबला वादक अरविंद कुमार रहे।
गायक पेटी मास्टर राजेंद्र गिरी, वादक तथा गायक विकास द्विवेदी, नाल वादक महेंद्र गिरी सहित बड़े लाल सिंह, अरुण सिंह, अंगद गिरी आदि ने प्रतिभाग किया। भाजपा मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी उपस्थित रहे।