फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में मंडल के चारों डीएम को कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में अवैध खनन और प्रतिबंधित पोकलैंड मशीनों के इस्तेमाल की शिकायत पर मंडलायुक्त ने मंडल के चारों जनपदों के जिलाधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देते हुए इसकी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता विजय द्विवेदी ने मंडलायुक्त को दी शिकायत में कहा था कि चारों जनपदों बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट में अवैध खनन के साथ प्रतिबंधित पोकलैंड मशीनों का प्रयोग हो रहा है। केन, बागै रंज नदियों में पट्टे स्वीकृत हुए हैं। यहां खुलेआम पोकलैंड मशीनें चलाई जा रही हैं। मंडल की नदियों में चार सैकड़ा से ज्यादा अवैध पुल बना लिए गए हैं।
खनिज विभाग पट्टाधारकों के खिलाफ एफआईआर नहीं करा रहा जबकि अवैध खनन की सीबीआई जांच चल रही है। श्री द्विवेेदी ने चारों जनपदों की उन खदानों का जिक्र किया है जहां अवैध खनन हो रहा है। यह भी कहा है कि नियमों को तोड़कर महोबा जनपद के कबरई क्षेत्र में क्रे शर लगाए गए हैं। नियम विरुद्ध पहाड़ तोड़े जा रहे हैं। गौरतलब है कि श्री द्विवेदी की याचिका में ही इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंडल के अवैध खनन की जांच का आदेश दिया था। सीबीआई की जांच चल रही है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त के निर्देश पर सोमवार को मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन) चंद्रशेखर ने चारों जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर श्री द्विवेदी की शिकायत का हवाला देते हुए और शिकायती पत्र को भेजकर कहा है कि इसमें नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कराते हुए की गई कार्रवाई की सूचना आयुक्त कार्यालय और शिकायतकर्ता को भेजने का कष्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें