फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में बारिश, पारा नीचे खिसका

विज्ञापन
Rain in Banda, mercury slips down - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी न्यूनतम पारे में और कमी दर्ज की गई। यह घटकर 5 डिग्री पर आ गया। अधिकतम पारे में भी 7 डिग्री से ज्यादा की कमी आई है। बांदा में देर शाम शुरू हुई बारिश रात तक जारी रही। इससे ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

दिन भर बादलों के बीच 7 से 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी-पूर्वी चलतीं रहीं सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित रहा। कई बार बारिश के आसार बने। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल कई दिन मौसम ऐसा ही रहने के आसार है। सूरज ढलने से लेकर सूर्योदय तक ठंड बढ़ी रहेगी। उधर, देर शाम बारिश शुरू हो गई। देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें