फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मकर संक्रांति मेले में व्यवस्था के निर्देश

Sat, 06 Jan 2024 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बांदा। मकर संक्रांति को केन नदी व भूरागढ़ दुर्ग में लगने वाले दो दिवसीय मेले की तैयारियों को लेकर सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने विकास भवन में अधिकारियों की बैठक ली। शांति, सुरक्षा, प्रकाश, चिकित्सा व सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए।

मकर संक्रांति को केन नदी, भूरागढ़ दुर्ग, नटबली समाधि, अमर जवान शहीद स्मारक पर दो दिवसीय मेला 14 व 15 जनवरी को लगेगा। सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग को संक्रामक रोगों के बचाव के लिए सैनेटाइजेशन व फॉगिंग की व्यवस्था, सीओ पुलिस को केन नदी घाटों, राष्ट्रीय राजमार्ग, नटबली समाधि, शहीद स्मारक आदि में सुरक्षा व यातायात की व्यवस्था, ईओ नगर पालिका को नदी में स्नान के दौरान दुर्घटना के मद्देनजर बैरीकेडिंग कराने व गोताखोरों की व्यवस्था सहित साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि मेला शाम तक चलता है ऐसे में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए। अमर जवान शहीद स्थल पर 15 जनवरी सेना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम होते है। अमर जवानों को श्रद्धांजलि व पौध रोपण आदि होता है। रंगाई पुताई सहित अलाव की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों को मेले के दृष्टिगत ट्रेनों का संचालन धीमी गति से किए जाने को कहा। ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। दुरेडी रेलवे क्रॉसिंग अंडर ब्रिज से नटबली समाधि तक आने वाले मार्ग के गड्ढों को भरवाएं जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें