पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कालेज में 12 दिवसीय इग्नू बीएड की द्वितीय कार्यशाला शुरू हो गई। इसमें बांदा सहित प्रदेश के कई जिलों के छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं।
शनिवार को महाविद्यालय के पुराने भवन में शिक्षक शिक्षा विभाग में कार्यशाला का आयोजन हुआ। प्राचार्य डा.नंदलाल शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर फूल चढ़ाकर दीप जलाया। सभी छात्र-छात्राओं के परिचय हुए। प्राचार्य ने कार्यशाला का महत्व बताते हुए कहा कि परिश्रम के साथ अध्ययन कभी बेकार नहीं जाता।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि भीषण गर्मी के मद्देनजर एहतियाती उपाय करके मौसम से खुद को बचाएं और पूरे मनोयोग से रोजाना कार्यशाला में भाग लें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विभागाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को अच्छा शिक्षक और अच्छा इंसान बनने को प्रेरित किया।
विभागाध्यक्ष एवं इग्नू समन्वयक डा.ओमकार चौरसिया ने कार्यशाला की रूपरेखा बताई और सभी का आभार जताया। इस दौरान इग्नू के पूर्व समन्वयक डा.एसके त्रिपाठी सहित महाविद्यालय प्रवक्ता आरबी सिंह, बीएल शर्मा, नवदीप कुमार मौर्य, निर्मल भार्गव आदि मौजूद रहे।