फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सोना का हठ’ फिल्म में शौचालयों की प्रेरणा

Sun, 01 Jul 2018 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
सोना के हठ फिल्म के बाल कलाकार गौरांग निगम को सम्मानित करते सांसद भैरो प्रसाद मिश्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घरों में शौचालय न होने से शर्मिंदगी महसूस कर रही ग्रामीण महिलाओं की नायिका बनकर सोना ने उनके साथ भूख हड़ताल शुरू कर दी। सोना की यह बाल हठ रंग लाई और गांव के लोग शौचालय बनवाने को मजबूर हो गए। फिल्म का यह दृश्य देख सारंग सभागार दर्शकों की तालियों से गूंज उठा। 

विज्ञापन


शनिवार की रात शहर के चुनिंदा लोगों ने सभागार में सोना का हठ फिल्म का प्रीमियर शो देखा। फिल्म का निर्माण प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर शक्ति सिनेमा ने किया है। इसके निर्माता निर्देशक बांदा निवासी कमलेश निगम चातक हैं। फिल्म की पटकथा यूं है कि गांव में शौचालय न होने से महिलाओं को असुविधा हो रही थी। फिल्म में नायिका का किरदार अदा करने वाली सोना ने इन महिलाओं को लामबंद करते हुए गांव में भूख हड़ताल शुरू कर दी। घर के मुखिया पुरुष शौचालय बनवाने पर मजबूर हो गए। फिल्म में बाल कलाकार गौरांग निगम का अभिनय भी नायाब रहा। फिल्म निर्माता कमलेश ने इसके उद्देश्य और महत्व बताए।  

प्रीमियर शो में उपस्थित सांसद भैरो प्रसाद मिश्र और अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने फिल्म और उसकी स्टोरी दोनों को ही सराहा। साथ ही इसमें काम करने वाले बाल कलाकारों को सम्मानित भी किया। समारोह में डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त, वरिष्ठ पत्रकार अरुण खरे, डा. मनोरमा अग्रवाल, ज्योत्सना पुरवार, सीमा सिंह, श्रद्धा निगम, प्राचार्य बीना गुप्ता, एसीडी स्टूडियो की डायरेक्टर रश्मी निशा गुप्ता, महेंद्र सिंह गौतम, जेपी यादव, शक्ति सिनेमा प्रबंधक आदित्य निगम आदि भी उपस्थित रहे। संचालन संजय काकोनिया ने बेहतरीन अंदाज में किया। मेजबान संजय निगम ने सभी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें