बसपा प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा है कि भाजपा के सांसद, विधायक, मंत्री और नेता जुमलेबाजी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। हर तबका परेशान है। बसपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में एनडीए सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अभी से जुट जाएं।
रविवार को निजामी सभागार में कहा कि बहुजन समाज के महापुरुषों के संघर्षों से प्रेरणा लेकर बसपा ने सत्ता हासिल की। बसपा सरकार की उपलब्धियां बेमिसाल हैं। भाजपा सरकारों पर आरोप लगाया कि गलत नीतियों से विकास अवरुद्ध हो गया है। धार्मिक और सांप्रदायिक उन्माद फैलाकर माहौल खराब किया जा रहा है। उन्होंने बसपा के सेक्टर, विधान सभा क्षेत्र, मंडल और जिला स्तर के कार्यों की समीक्षा की। वह सोमवार को भी यहां रहेंगे।
सम्मेलन को मुख्य जोन इंचार्ज जगजीवनराम अहिरवार, लालाराम अहिरवार, जितेंद्र शंखवार, भूपेंद्र आर्या, बाबूलाल कुशवाहा, मंडल जोन कोआर्डिनेटर कौशलेंद्र, आरके वर्मा, विजय कुशवाहा, संसदीय क्षेत्र प्रभारी रामराज पटेल (बांदा) और रामऔतार राजपूत (हमीरपुर), भाईचारा संयोजक लल्लू निषाद, मधुसूदन कुशवाहा, जगदीश प्रजापति, बल्देव वर्मा, चंद्रभान पटेल, किरन यादव, अयूब खां, गयाचरन निर्मल, रामलखन निषाद, जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा (बांदा), रामलखन निषाद (चित्रकूट), राघवेंद्र अहिरवार (हमीरपुर) सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता शामिल रहे। अध्यक्षता पूर्व मंत्री गयाचरन दिनकर ने की।