फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मबल मजबूत कर जुटें सदस्यता अभियान में

Mon, 02 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और बुंदेलखंड के सदस्यता प्रभारी अशोक कठारिया ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा है कि सदस्यता का लक्ष्य डेढ़ करोड़ पूरा करने के लिए और प्रयास करें। यह लक्ष्य 15 मार्च तक पूरा किया जाए।
विज्ञापन


सोमवार को भाजपा कार्यालय में सदस्यता समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आत्मबल मजबूत कर क्षेत्र में निकलें। आत्मा के बल पर किया गया काम पूरा होता है।

उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों से कहा कि एक बार फिर सदस्यता अभियान में जुटें। ताकि शेष लक्ष्य पूरा हो सके। पूरे देश में 1.50 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। अभी एक करोड़ 16 लाख सदस्य बन पाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 2017 में सरकार बनाने का है। जिलाध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ल ने कहा कि सदस्यता अभियान में बांदा को अव्वल रखने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में राजमणि, अशोक त्रिपाठी जीतू, जगराम सिंह, स्वयंबर सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रभा गुप्ता, सुमन तिवारी, ममता त्रिपाठी, धर्मेंद्र त्रिपाठी, विजय पाल सिंह, दिलीप राजपूत, इंद्रपाल पटेल, अखिलेश दीक्षित, लवलेश सिंह, विजय बहादुर, पुष्कर द्विवेदी, कल्लू राजपूत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें