फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट मेरीज में मेधा की वरासत बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सीबीएसई बोर्ड इंटर परीक्षा में मंडल मुख्यालय के सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने अपनी मेधा की वरासत बरकरार रखी। यहां कुल 183 परीक्षार्थी थे। सभी उत्तीर्ण हुए। इनमें 77 छात्राएं और 106 छात्र हैं। टॉप-5 दो छात्राएं और तीन छात्र हैं। एक छात्र और एक छात्रा को पहली रैंक, एक छात्रा को दूसरी रैंक और दो छात्रों को तीसरी रैंक मिली। यहां 96 फीसदी अंक पाने वाले 20 और 90 फीसदी अंक पाने वाले 45 परीक्षार्थी शामिल हैं। प्रधानाचार्य सुसई रथिनम ने इन सभी को शाबासी दी और शुभकामनाएं दीं। शिक्षक राहुल सिंह ने भी सराहा। कॉलेज में जश्न का माहौल रहा। मेधावी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सेंट मेरीज के विषयवार टॉपर---
अनाविका यादव, आयशा बानो, अभय यादव, चिरंजीव मिश्रा, शताक्षी पाठक, अनामिका सिंह, अनंया सिंह, अभय साहू, ज्योतिसना चित्रांशी, आयुष गुप्ता, समृद्धि खरे, आयुशी अस्थाना, प्रज्ञा सिंह, अंशिका सिंह, तन्मय अग्रवाल, विवेक मिश्रा, शिवानी सिंह, सिद्धार्थ जैन, शिवानी सिंह।
शाश्वत अवस्थी (97.60 प्रतिशत) प्रथम रैंक। निवास कालूकुआं। पिता देवेंद्र अवस्थी कोर्ट में रीडर। मां माया अवस्थी गृहणी। मात्र एक बहन समृद्धि अवस्थी। शाश्वत की तमन्ना आईएएस बनने की है।
विज्ञापन

संचिता सिंह (97.60 प्रतिशत) प्रथम रैंक। निवास कालूकुआं। पिता रणवीर सिंह शिक्षा मित्र और मां अंजू सिंह सहायक अध्यापक हैं। संचिता इंजीनियर बनना चाहतीं हैं।
आकृति तिवारी (97 प्रतिशत) दूसरी रैंक। निवास बन्यौटा। पिता चिंतामणि तिवारी सहायक अध्यापक व मां अरुषा तिवारी गृहणी हैं। परिवार में बड़ी बहन कामाख्या व छोटा भाई उपेंद्र तिवारी है। आकृति की तमन्ना साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती है।
अभय अग्रवाल (96.60 प्रतिशत) तीसरी रैंक। निवास बलखंडी नाका। पिता सुदेश अग्रवाल सीमेंट व्यापारी हैं। मां आभा अग्रवाल गृहणी हैं। अभय साफ्टवेयर इंजीनियर बनने का इच्छुक है। छोटी बहन आंचल अग्रवाल है।
आयुष अग्रवाल (96.60 प्रतिशत) रैंक तीसरी। निवास कैलाशपुरी। पिता राजीव कुमार अग्रवाल अधिवक्ता हैं। मां मीना अग्रवाल गृहणीं हैं। आयुष साइंटिस्ट बनना चाहता है। छोटी बहन आकृति अग्रवाल है। वह पढ़ रही है।

Inheritance of merit continues in St. Mary's- फोटो : BANDA

Inheritance of merit continues in St. Mary's- फोटो : BANDA

Inheritance of merit continues in St. Mary's- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें