फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी बसों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बसों की जानकारी के लिए यात्रियों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेलवे की तरह अब यात्रियों को एलईडी स्क्रीन पर बसों के आने जाने की जानकारी मिलेंगी। साथ ही स्क्रीन पर मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रसारण भी होगा।
विज्ञापन


शासन के आदेश पर बांदा, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट और राठ में एलईडी व दो-दों साउंड लगाए गए है। आरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि बसों की यात्रियों को अब बसों की जानकारी एलईडी स्क्रीन पर मिलेंगी। साफ्टवेयर इंस्टालेशन का कार्य किया जा रहा है। साउंड सिस्टम के माध्यम से बसों की जानकारी प्रसारित की जाएगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए आयोग के निर्देश पर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भी प्रसारण होगा। यात्रियों को बसों की जानकारी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। पहले यात्रियों को पूछताछ कक्ष या परिचालकों के पास बस की जानकारी को जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें