बुंदेलखंड में शुक्रवार को गर्मी से होमगार्ड सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि पारे में मामूली गिरावट आई है, लेकिन गर्म हवाएं लोगों को बेचैन किए रही। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पारे में उतार-चढ़ाव से उमस बरकरार रहेगी। बंदाबांदी भी हो सकती है।
चित्रकूट कलेक्ट्रेट में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड बनाड़ी निवासी बैजनाथ (40) को लू लगने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद परिजन उसे घर ले गए, जहां अचानक वह दोबारा बीमार हो गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसी तरह गोकुलपुरी निवासी मजदूर रामदीन अग्रहरि (42) को दो दिनों से डायरिया हो गया था।
परिजनों उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां रात में मौत हो गई। मृतक की पत्नी गुड़िया ने बताया कि पति को लू लगी थी। इसी तरह कामदगिरी परिक्रमा मार्ग के साक्षी गोपाल मंदिर के पास (65) वर्षीय महिला को लू लगने पर न्यू पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
उधर केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.5 और न्यूनतम 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को यह 48 व 32 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा.एसएस खां ने बताया कि पिछले दिनों कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबांदी व बदली से दोपहर की आर्द्रता 16 से बढ़कर 39 फीसदी रिकार्ड की गई है।
यह सामान्य से 10 फीसदी ज्यादा है। इस सप्ताह हवाओं का रूख बदलने से मौसम में कुछ बदलाव आएंगे। इस हफ्ते शाम और रात को हवाएं तेज रहेंगी। पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक 21 मई की रात तेज आंधी और 22 व 23 मई को बदली गर्मी से