फोटो05सीकेटीपी-11- परिचय-रेलवे स्टेशन पर पीईटी की परीक्षा देने जाने के लिए बैठे परीक्षाथीर्। सं
चित्रकूट। शनिवार व रविवार को होने वाली पीईटी में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों का आना-जाना शुक्रवार सुबह से शुरु हो गया था। बस व रेलवे स्टेशनों में परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। सरकार ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन व बसों का संचालन किया। धर्मनगरी से भी 10 स्पेशल बसों को लगाया गया। इसके बाद भी परीक्षार्थियों के लिए इंतजाम नाकाफी साबित हुए। परीक्षार्थी बस व ट्रेन से जाने के लिए भटकते रहे।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) में परीक्षार्थियों को आने जाने के लिए परिवहन विभाग ने अतिरिक्त बसें चलाने की बात कही है। कुछ बसें धर्मनगरी से बांदा होते हुए झांसी जाएंगी तो कुछ प्रयागराज। जनपद के परीक्षार्थी झांसी, प्रयागराज, आगरा में परीक्षा देंगे। समय से पहले पहुंचने के लिए परीक्षार्थी सुबह से ही बस व रेलवे स्टेशन पहुंचने लगे थे। बस स्टैंड में देरी से पहुंचने पर परीक्षार्थी इंतजार करते रहे। रेलवे स्टेशन पर भी प्रयागराज जाने के लिए इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन का इंतजार करते रहे। कुछ परीक्षार्थी तो कई घंटे पहले ही स्टेशन पहुंच गए थे। स्टेशन में भी परीक्षार्थियों की जानकारी के लिए अलग से कोई काउंटर नहीं था। इससे बडी परेशानी हुई।
शहर का बस स्टैंड बंद होने से परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बसों की पूछताछ करने पर कोई बताने वाला नहीं था। भरतकूप निवासी परीक्षार्थी दीपू ने बताया कि उसको झांसी परीक्षा देने जाना है, बस के इंतजार में एक घंटा से अधिक हो गया, अभी तक बस नहीं आई। यहां जानकारी देने वाला भी कोई नहीं है। स्पर्श गोयल ने बताया कि उसकी परीक्षा जालौन में है। जाने के लिए बस स्टैंड आया तो पूछताछ कक्ष में ताला बंद था। एक बस प्रयागराज की ओर से आई जो भरी थी। उसमें बैठ नहीं पाया। अतिरिक्त बसें दिखाई नहीं पड़ रही हैं।