फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरैनी में मिड-डे मील खाने से 20 बच्चे बीमार

Sat, 03 Oct 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। मिड डे-मील खाने से 20 बच्चे बीमार हो गए। 12 छात्रों को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उधर, बच्चों की हालत बिगड़ने पर टीचर व रसोइया स्कूल से भाग गए।

कोतवाली क्षेत्र के खलारी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को करीब 22 छात्र-छात्राएं पढ़ने आए थे। दोपहर में रसोइया ने तहरी बनाकर बच्चों को परोसी। मिड-डे मील खाने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी होने लगी। यह देख सहायक अध्यापक शिवराम पटेल व शिक्षामित्र पुष्पा तिवारी तथा रसोइया कल्ली स्कूल छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


देर तक बच्चों के घर न पहुंचने पर अभिभावक स्कूल आए। बच्चों को उल्टी करते और कराहते देखा तो उनके होश उड़ गए। अभिभावकों ने बीमार बच्चों को अस्पताल पहुंचाया और करतल पुलिस चौकी को सूचना दी।

एसआई लाखन सिंह ने आनन-फानन बीमार छात्र जितेंद्र, अमर सिंह, लवकुश, आनंद कुमार, अंकित, धनीराम, संतोष, ज्ञान सिंह, नीलम, रोशनी, दीपक, संदीप को प्राइवेट वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी पहुंचाया। यहां इनका इलाज चल रहा है। यह सभी बच्चे पहली व दूसरी कक्षा के हैं और इनकी उम्र 5 से 7 साल के बीच है।
विज्ञापन


12 बच्चों को सीएचसी में भर्ती कर लिया गया। शेष 8 बच्चों को प्राथमिक उपचार के छुट्टी दे दी गई। उधर, बीएसए ओपी त्रिपाठी ने बताया कि खलारी में फूड प्वाइजनिंग की जानकारी मिली है। चुनाव में व्यस्तता की वजह से स्कूल नहीं पहुंच सके। लेकिन मामले में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें