फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने ऊर्जा मंत्री को बताई बिजली की बदहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को जूम मीटिंग की। इसमें विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली की बदहाली बताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के उपभोक्ता हर रोज शिकायतें कर रहे हैं। इसमें ज्यादातर शिकायतें लो वोल्टेज की हैं। जल संस्थान वाले भूरागढ़ फीडर को भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही। उन्होंने बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए मंत्री को कुछ सुझाव भी दिए हैं।
विज्ञापन

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि कहला और बिलगांव के नए उपकेंद्र शुरू होने पर शहर का लोड कम हो जाएगा। आठ किलोमीटर नई लाइन खींचकर 33 केवी खुरहंड और गिरवां फीडर को शहर के पीली कोठी से अलग करने पर ओवरलोडिंग से निजात मिलेगी।
इसके अलावा अतर्रा ग्रामीण में प्रस्तावित 33/11 केवी उपकेंद्र को बिलगांव में स्थापित करने से लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी। दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत नई लाइन बिछाकर खुरहंड फीडर अलग किया जाए। जारी फीडर से जुड़े गांवों को लो वोल्टेज से निजात के लिए हथौरा फीडर से अलग करना होगा।
विज्ञापन

इसी तरह तुलसी नगर उपकेंद्र से पचनेही का फीडर अलग हो। जल संस्थान को भरपूर बिजली मुहैया कराने के लिए भूरागढ़ उपकेंद्र को निर्बाध बिजली आपूर्ति जरूरी है। विधायक ने मंत्री को बताया कराया कि सुचारु बिजली आपूर्ति न होने से छवि पर असर पड़ रहा है। मंत्री ने शीघ्र समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने अधिकारियों को प्रस्तावों पर काम के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें